यूपी में 2 दिन बाद से धान, 31 दिसंबर से मोटे अनाज की सरकारी खरीद; योगी कैबिनेट का फैसला
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद से धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। योगी कैबिनेट ने तय किया है कि पश्चिमी यूपी में 12 अक्टूबर और पूर्वी यूपी में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। वहीं, कैबिनेट ने इस साल भी 'श्रीअन्न' (मोटे अनाज) की सरकारी खरीद 31 दिसंबर से कराने का निर्णय किया है। कैबिनेट बैठक के बाद खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार भी प्रदेश के 33 जिलों में बाजरा, 25 जिलों में मक्का और 13 जिलों में ज्वार की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 'मोटे अनाज' में शामिल ज्वार (मालदांडी) का 4073, ज्वार (हाईब्रिड) का 4023 रुपये, बाजरा का 2900 तथा मक्का का 2410 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।पश्चिम में 12 अक्तूबर और पूर्वी यूपी में पहली नवम्बर से धान खरीद कैब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.