नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ में लोहिया नगर की आशियाना कॉलोनी में अलसुबह कपड़ों पर प्रिंट करने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एक के बाद एक कई सिलेंडर फट गए और चिंगारियां सामने पावर लूम फैक्ट्री तक जा पहुंची। दोनों फैक्ट्रियों में ऊपर के फ्लोर पर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो कर्मचारी भी झुलस गए। विकराल हुई आग और विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत कार्य जारी है। आशियाना कॉलोनी गली नंबर 14 में किदवई नगर निवासी 2 भाइयों रियाज अंसारी और इकरामुद्दीन की ए-3 क्रिएशन नाम से कपड़ों पर प्रिंट करने की फैक्ट्री है। नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम, जबकि ऊपर के दो फ्लोर पर फैक्ट्री की मशीन लगाई हुई है। कपड़ों पर प्रिंट होने के बाद उन्हें सुखाने के लिए हीटर लगाए गए हैं, जिन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.