नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- उत्तर प्रदेश में सहायक प्रोफेसर बनने का सपना देखने वालों के पास अब सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। 7 अक्तूबर यानी बुधवार को आवेदन की डोर हाथ से छूट जाएगी। फिर न कोई मौका मिलेगा और न कोई सफाई चलेगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) प्रयागराज ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत भर्ती निकाली है। कुल 1936 पदों पर सहायक प्रोफेसर चुने जाएंगे। इनमें 1564 पद सह-शिक्षा वाले अशासकीय महाविद्यालयों में हैं। बाकी 372 पद महिला महाविद्यालयों के लिए रखे गए हैं।आखिरी तारीख का पूरा गणित आवेदन की शुरुआत 8 सितंबर से हुई थी। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 अक्तूबर है। फॉर्म में गलती सुधारने के लिए 11 अक्तूबर तक का वक्त मिलेगा। लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को होगी। एक बात गांठ बांध लीजिए। फीस जमा हुए बिना आपका आवेदन पूरा नहीं म...