लखनऊ, मार्च 23 -- यूपी के 19 जिलों की 51 आर्द्रभूमियों को सरकार अधिसूचित करवाएगी। यूपी राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की 6वीं बैठक में सोमवार को इसका फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने की।बैठक में तय किया गया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत 14 गंगा जिलों- अलीगढ, बदायूं, कासगंज, प्रयागराज, कानपुरनगर, चन्दौली, फर्रुखाबाद, उन्नाव, भदोही, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलिया, बिजनौर व अमरोहा में 750 हेक्टेअर में फैली 23 आर्द्रभूमियों को आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबंधन) नियम, 2017 के प्रावधानों के तहत अधिसूचित करवाया जाएगा। वहीं, महराजगंज, बलरामपुर, अयोध्या, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर स्थित 1130.653 हेक्टेअर में फैली कुल 28 आर्द्रभूमियों को भी इसी नियम के तहत अधिसूचित करवाया जाएगा। पूर्व में एक आर्द्रभूमि अधिसूचित है। नौ जिलों की ...