यूपी में 150 साल पुरानी मजार पर गरजा बुलडोजर, मलबे को भी हाथों-हाथ हटा दिया गया
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- यूपी के रामपुर में अजीमनगर थाना क्षेत्र में डेढ़ सौ वर्ष पुरानी हजरत बैरम शाह मियां की मजार पर मंगलवार देर रात प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। जौहर बाईपास सड़क चौड़ीकरण के रोड़े को हटाते हुए प्रशासन ने बेहद गोपनीय और बड़े स्तर पर यह कार्रवाई की। किसी भी विरोध से निपटने के लिए चार थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाकर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई थी। करीब एक घंटे तक चले इस 'मिडनाइट ऑपरेशन' में न सिर्फ मजार को जमींदोज किया गया, बल्कि उसके मलबे को भी तीन वाहनों में भरकर हाथों-हाथ हटा दिया गया। जौहर बाईपास पर 'नीम वाली जियारत' के नाम से मशहूर हज़रत बैरम शाह मियां की मजार सड़क के बिल्कुल बीचो-बीच स्थित थी। सड़क चौड़ीकरण के चलते पीडब्ल्यूडी विभाग काफी समय से इसे हटाने की तैयारी में था, जिसके मद्देनजर पिछले कई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.