यूपी में 14 फर्मों के खाद्य तेल और वसा के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध, मिलावटखोरी का बड़ा ऐक्शन
नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UP News: उत्तर प्रदेश में खाद्य तेलों एवं वसा में मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है। योगी सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। कई फर्मों के नमूने जांच में असुरक्षित और कुछ अधोमानक पाए गए। खास बात यह है कि खाद्य तेल एवं वसा के नमूनों में लेड की अधिकता मिली है। जबकि कई उत्पादों में एक से अधिक खाद्य तेलों को मिश्रित कर बेचा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश में ऐसी 14 फर्मों के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर एफएसडीए ने खाद्य तेल एवं वसा की जांच को प्रदेश में विशेष अभियान चलाया था। इसके लिए 58 टीमें गठित की गई थीं। इन 58 प्रदेश स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.