संजोग मिश्र, अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की भर्ती 13 साल से नहीं आने के कारण आधे से अधिक स्कूलों में नियमित प्रधानाचार्य नहीं बचे हैं। शिक्षा निदेशालय को सभी 75 जिलों से मिले रिक्त पदों के अनुसार वर्तमान में इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 1502, जबकि हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के 1003 कुल 2505 (55.51 प्रतिशत) पद रिक्त हैं। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को इन रिक्त पदों पर चयन करना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों की सूचना जल्द भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त; यूपी में सभी सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों की होगी जांच लंबे समय से प्रधानाचार्यों की भर्ती न होने से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन तो प्रभावित हो ही रहा है, अधिकारियों को...