यूपी में 12 घंटे में रोपे गए 35 करोड़ पौधे, डिप्टी सीएम बोले- 2017 से लगातार बढ़ रहा ग्रीन कवर
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश में रविवार को चलाए गए 'एक पेड़ मां के नाम' विशेष अभियान के तहत सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए गए। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित है और चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भी इस अभियान के तहत 16 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। बाराबंकी के रफी अहमद किदवई स्मारक जिला चिकित्सालय, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय और लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में पौधारोपण करने के बाद ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.