यूपी में 10 लाख किशोरियों को लगेगा कैंसर से बचाव का टीका
लखनऊ, सितम्बर 1 -- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रदेश में विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान तीन से 17 सितंबर तक चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित होने वाले इस अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 10 लाख पात्र किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में से एक है, लेकिन एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है।
अभिभावकों की अपील उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का समय से टीकाकरण कराएं। एनएचएम यूपी की मिशन निदेशक डा. पिंकी जोवेल ने कहा कि विशेष अभियान के लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.