यूपी में 10 लाख किशोरियों के लिए चलेगा बड़ा अभियान, सभी 75 जिलों में तैयारी
विशेष संवाददाता, सितम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश में 10 लाख किशोरियों के लिए बड़ा अभियान चलने जा रहा है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाया जाएगा। इसका नाम है विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान। इसे तीन से 17 सितंबर तक चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलने वाले इस अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 10 लाख पात्र किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में से एक है, लेकिन एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का समय से टीकाकरण कराएं। एनएचएम यूपी की मिशन निदेशक डा. पिंकी जोवेल ने कहा कि विशेष अभियान के लिए जिलेवार लक्ष्य निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.