यूपी में 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली का तोहफा, योगी ने खाते में भेजा सिलेंडर का पैसा
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले यूपी के 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली पर रसोई गैस सिलेंडर का पैसा खाते में भेज दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश के अन्नदाता किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन के लिए बड़ा पैकेज लाएगी। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक भरे हुए सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपये होती है, जिसमें भारत सरकार 335.40 रुपये की सब्सिडी देती है। जो 648.55 रुपये लाभार्थियों को खुद खर्च करने पड़ते थे, वह धनराशि राज्य सरकार ने दीपावली के उपहार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.