नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि इस साल प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती होने जा रही है। सरकार करीब 1 लाख नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी, जिसमें सिपाही से लेकर दरोगा और होमगार्ड तक के पद शामिल रहेंगे। इस ऐलान के बाद नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के बीच उत्साह बढ़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस ऑपरेटर्स के नियुक्तिपत्र वितरण समारोह के दौरान यह बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार पुलिस बल बढ़ाया जा रहा है। इसी दिशा में इस साल बड़े पैमाने पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम ने यह भी बताया कि पहली बार होमगार्ड विभाग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.