गाजीपुर, अप्रैल 4 -- Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से वसूली का मामला सामने आया है। अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर ठगों ने योजना बनाई थी, लेकिन दुकानदार की सतर्कता के चलते सभी रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी गिरोह के लोग मौका पाकर भाग निकले। वसूली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि ये लेाग फर्जीवाड़ा करके कहीं इन्कम टैक्स, सेल टैक्स तो कहीं जी एसटी टीम बताकर लूटपाट कर रहे थे। इनका कहना था कि यह टीम लखनऊ से आई है। लखनऊ का नाम सुनकर व्यापारी भयभीत हो जा रहे थे। सबसे पहले यह लोग कस्बा स्थित सीताराम केराना स्टोर से डरा धमकाकर पचास हजार रुपए मांगने लगे। दुकानदार ने बहुत हाथ पैर जोड़ा तो दस हजार रुपए लेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.