लखनऊ, अप्रैल 24 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग, एग्रो-क्लाइमेटिक जोन आधारित रणनीतियों और केंद्र व राज्य सरकारों के बेहतर समन्वय का परिणाम है। "लैब टू लैंड" की अवधारणा अब धरातल पर उतर चुकी है, जिससे किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों के एग्रो-क्लाइमेटिक जोन के अनुसार नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 'विकसित कृषि अभियान' और 'खेती की बात, खेत में' जैसे कार्यक्रमों के दौरान उन्हें किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर मिला, जिसमें नवाचार के प्रति उत्साह स्प...