संवाददाता, फरवरी 28 -- UP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। मार्च 2026 के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा ईंधन अधिभार शुल्क की नई दरों की घोषणा कर दी गई है। इस बार दिसंबर 2025 की अपेक्षा मार्च 2026 माह में 2.42 प्रतिशत ईंधन अधिभार शुल्क में कमी की गई है। इसके हिसाब से उपभोक्तओं को इतना कम बिल देना पड़ेगा। इससे प्रदेश के उपभोक्ताओं को लगभग 141.20 करोड़ रुपये का सीधा लाभ होगा। उधर, फरवरी में उपभोक्ताओं से 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) शुल्क वसूले जाने के आदेश के खिलाफ विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा विद्युत नियामक आयोग में प्रभावी विरोध में प्रस्ताव दाखिल किया था। उधर, उर्जा मंत्री एके शर्मा ने होली में बिजली कटौती न किए जाने के आदेश दिए हैं। परिषद की आपत्ति के बाद नियामक आयोग इस प्रकरण की जां...