बदायूं, मार्च 5 -- यूपी के बदायूं जिले में होली पर डीजे बजाने को लेकर बवाल हो गया। नशे में लोग एक-दूसरे से भिड़ गए और पथराव शुरू कर दिया। जिससे गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अभी दोनों का झगड़ा शांत भी नहीं हो पाया था कि दूसरे दिन फिर दो पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों गुटों में तनाव को देखते हुए गांव में भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार को होली के दौरान गांव में डीजे पर गाने बज रहे थे इसको लेकर गांव के ही दो गुटों के युवा आपस में गाली गलौज और मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थर चलने शुरू हो गये। जिसमें गांव निवासी 28 वर्षीय विनोद पुत्र रामवीर श्रीपाल पुत्र रूप सिंह सुखवीर पुत्र श्रीपाल घायल हो गए। घायलों का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। गुरुवार की सुबह एक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.