यूपी में हॉरर किलिंग, बाप ने तीन भाइयों के साथ मिलकर बेटी को मार डाला
संवाददाता, जून 7 -- यूपी के हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदखेड़ा में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। एक रात घर से बाहर रहने पर पिता ने तीन भाइयों और भाभी के साथ मिल अपनी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद हत्या को आत्महत्या बता शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तीन दिन बाद रविवार को थाने पहुंची मां ने किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि समदखेड़ा की रहने वाली मिथिलेशा रविवार को थाने पहुंचीं और अपने पति, उसके तीन भाइयों और जेठानी के खिलाफ तहरीर दे बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय बेटी सुभी तीन जून की देर रात घर से कहीं चली गई थी। चार जून की भोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.