पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ की जियारत कर लौट रहे मेदिनीनगर के पांच लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद गम में डूबे मेदिनीनगर निवासी परिजनों शुभचिंतकों ने रविवार को जनाजे की नमाज के बाद सभी को सुपूर्द ए खाक किया। शनिवार की देर रात 12: 15 बजे मृतकों के शव उनके घरों पर पहुंचे। परिजनों के करुण क्रुंदन से शोक के माहौल में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

जनाजे की नमाजरविवार की सुबह चार मृतकों का जनाजा एक साथ निकाला गया, जबकि एक मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों के इंतजार में शाम को किया किया गया। रविवार की सुबह करीब सात बजे कन्नी राम चौक स्थित घर के समीप चारों शवों को लाकर जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। नमाज के बाद जनाजों को कंधा देने के लिए लोगों में होड़ सी लग गई।...