नई दिल्ली, मई 15 -- उत्तर प्रदेश में एक दौर ऐसा था जब राज्य में क्राइम चरम पर था। उस वक्त के बहुत से किस्से-कहानियां आपने अपने घर में बड़ों से सुनी होंगी। अगर आपको उन कहानियां को जानने और सुनने की दिलचस्पी है, तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी सीरीज के नाम बता रहे हैं जो यूपी में क्राइम की सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इस लिस्ट में हम सबसे पहले आपको जियो हॉटस्टार की सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के बारे में बता रहे हैं। इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 आज यानी 15 मई को ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। इंस्पेक्टर अविनाश: उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन और क्राइम के खिलाफ उनके ऑपरेशन्स पर ये सीरीज आधारित है। सीरीज का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर आज रिलीज हुआ है। वहीं, इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था। इंस्पेक्टर अविनाश मिश...