फिरोजाबाद, फरवरी 23 -- यूपी के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। एका थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन की विद्युत पोल पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। शट हाउन लेकर वह पोल पर चढ़ा था, इसके बाद भी खंभे पर करंट दौड़ गया। घटना को लेकर परिजनों में गुस्सा व्याप्त है। परिजन शव को सरकारी अस्पताल से घटनास्थल पर लेकर आए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। एका के उड़ेसर फीडर पर तैनात लाइनमैन की वि्दयुत पोल से गिरकर मौत हो गई। वह एका के गांव विरामपुर में विद्युत पोल पर काम करने के लिए गया था। पोल पर काम करते समय शट डाउन होने के बाद भी विद्युत करंट दौड़ गया। इसके चलते लाइनमैन सौरभ (27) पुत्र रमेश बाबू निवासी नगला सामंती एका पोल से नीचे गिरा। गंभीर हालत में उसको इलाज के लिए एटा के जिला अस्पताल ले ज...