यूपी में हादसा: नोएडा से उन्नाव जा रही तेज रफ्तार कार पलटी, तीन लोगों की मौत, चार घायल
हाथरस, अगस्त 16 -- Hathras Accident: यूपी के हाथरस में भीषण हादसा हो गया। सिकंदराराऊ थाना कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा हाईवे पर गांव उमरावपुर के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नोएडा से उन्नाव जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार, नोएडा के एकमूर्ति से सात लोग कार में सवार होकर उन्नाव जा रहे थे। कार रामजी (26) चला रहा था जो हरदोई जिले का रहने वाला था। इसके अलावा अवधेश (62), जगतपाल (50), राजीव कुमार (33) और उनकी पत्नी गोल्डी (30), बेटा नक्श (ढाई वर्ष) और माया (35) थीं। उन्होंने बताया कि कार जब सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.