सीतापुर, मार्च 2 -- यूपी के सीतापुर जिले के अलउदीपुर स्थित घर में रविवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। परिवार और आसपास के लोग आग बुझाने लग गए, इस बीच सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। हादसे में महिला समेत पांच लोग झुलस गए। गनीमत रही की किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आग की चपेट में आकर दो झोपड़ियां जल गई। अलउदीपुर निवासी ओम प्रकाश कनौजिया रविवार रात में होली की तैयारी को लेकर गांव मे गए थे। ओम प्रकाश की पत्नी इंद्रानी घर में खाना बना रहीं थी। इस बीच गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आसपास फैल गई। आग देख इंद्रानी चीख पुकार मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगी। शोर व लपट देख पड़ोसी शोभित यादव, अजय, अमित व प्रदीप भाग कर मौके...