औरैया, फरवरी 19 -- यूपी के औरैया में हादसा हो गया। अछल्दा क्षेत्र में एक कार के गंग नहर में गिरने से उसमे सवार इटावा के एक प्रतिष्ठित कारोबारी, उनकी पत्नी और पुत्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास बुधवार देर रात कारोबारी की कार लगभग 20 फीट गहरी गंग नहर में जा गिरी। मृतकों की पहचान इटावा के भरथना निवासी 60 वर्षीय राजीव कुमार पोरवाल, उनकी 55 वर्षीय पत्नी मधु गुप्ता और 27 वर्षीय पुत्र शुभम के रूप में हुई है। बताया गया कि राजीव कुमार दाल और डालडा के बड़े व्यापारी थे। उन्होने बताया कि परिवार दिबियापुर के भगवतीगंज क्षेत्र में एक रिश्तेदार के विवाह पूर्व समारोह (तेल पूजन) में शामिल होने आया था। देर रात लौटते समय कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे नहर में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.