बिजनौर (नूरपूर), जनवरी 25 -- यूपी के बिजनौर में हादसा हो गया। देवबंद से लखनऊ लौट रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वीवीआईपी फ्लीट के काफले की एक कार धमरौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल कार चालक को अन्य कार का चालक अपने साथ लखनऊ ले गए। रविवार रात वीवीआईपी काफिले की चार कार देवबंद, सहारनपुर से वापस लखनऊ जा रही थीं। बिजनौर रोड पर गांव असदपुर धमरौली के समीप इनमें से एक कार गन्ने के ट्रक को ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। वीवीआइपी कार के सभी एयरबैग खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने शीशे तोड़कर चालक महावीर सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी कोठा बधाई थाना वजीरगंज गोंडा को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व साथी अन्य चालक राजकुमार गौतम ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। साथी चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.