अयोध्या, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा से लेकर कांवण यात्रा मार्गों पर आतंकी हमले का गहरा आतंकी खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुई आतंकी घटना के बाद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो युवकों के घुसने से हड़कंप मच गया। वह बैरियर पर जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंदर कुबेर टीला मैदान तक पहुंच गए। यहां उन्हें सीसीटीवी कैमरे के जरिए घूमते देखकर फौरन हिरासत में ले लिया गया। दोनों को राम जन्म भूमि चौकी ले जाकर पूछताछ हो रही है। दोनों के गृह जनपद जौनपुर की पुलिस को सूचना देकर उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग पौने 11 बजे के बाद मजदूरों के लिए बनाए गए प्रवेश म...