कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी में प्रतिवर्ष पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 28 हजार बच्चों की मृत्यु दस्त के कारण हो जाती है। हालांकि विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष दस्त से लगभग 12 लाख लोगों की मौत होती है, जिनमें 4.43 लाख से अधिक पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे शामिल हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। भारत में प्रतिवर्ष दस्त से लगभग 4.62 लाख लोगों की मौत होती है। देश में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की कुल मृत्यु में 8 से 13 प्रतिशत मौतें दस्त एवं उससे होने वाले निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) के कारण होती हैं। विश्व ओआरएस सप्ताह पर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स कानपुर की ओर से जीएसवीएम. मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में कार्यक्रम हुआ। इसमें एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. जेके गुप्ता, डॉ. शैलेन्द्र गौतम, डॉ. अर...