यूपी में हर छठा नाबालिग-युवा शराब का शौकीन, ड्राई स्टेट बिहार का आंकड़ा करेगा हैरान
मनीष मिश्र, जून 17 -- उत्तर प्रदेश में चार साल में शराब पीने वाले किशोर-युवाओं की संख्या में 30 % की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यूपी में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या एक फीसदी से भी कम की दर्ज हुई। वहीं, ड्राई स्टेट बिहार में भी 16.5 प्रतिशत किशोर-युवा शराब पीते हैं। ये आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-छह की रिपोर्ट के अनुसार हैं। इनसे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में हर छठा किशोर-युवा शराब का शौकीन है। उत्तर प्रदेश में किशोर और युवा वर्ग में शराब का चलन तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-छह (एनएफएचएस-6) के ताजा आंकड़ें बेहद चौंकाने वाले हैं। इसके अनुसार 18.5 प्रतिशत किशोर-युवाओं को शराब की लत लग चुकी है। जबकि एनएफएचएस-5 में यही आंकड़ा 14.5 प्रतिशत था। यानी चार साल में शराब पीने वाले किशोर-युवाओं की संख्या में 30 फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.