यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत पर अलर्ट मोड पर आई योगी सरकार, सीएम ने सभी डीएम को दिए निर्देश
लखनऊ, अगस्त 28 -- CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति को लेकर राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग, जिलाधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर लगातार निगरानी रखने और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड, आवश्यक दवाएं, जांच किट, उपचार और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.