बदायूं, सितम्बर 1 -- यूपी में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लखनऊ से वाराणसी तक कई नए मामले सामने आए है। लखनऊ में एक महिला की मौत के बाद अब बदायूं में भी महिला की जान चली गई है। महिला का इलाज बरेली में चल रहा था। आसफपुर में मिले दूसरे संक्रमित का बरेली के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने और महिला की मौत से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा है। अब बुखार के सभी मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके। स्वाइन फ्लू को लेकर शासन ने कई दिन पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। बुखार के मरीज बढ़ने के साथ ही इन दिनों स्वाइन फ्लू के मरीज भी सामने आते हैं। इस वजह से शासन स्तर से पहले ही तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर निगरानी बढ़ाई तो इसी बीच स्वाइन फ्लू के पा...