यूपी में स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई, छात्रों को ये सौगातें देने जा रही योगी सरकार
नई दिल्ली, मई 21 -- यूपी में आयुष चिकित्सा शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। आयुष कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास की सौगात देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के 17 आयुर्वेद और होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों में 51 स्मार्ट क्लास रूम विकसित किए जाएंगे। इन स्मार्ट क्लासों में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) का उपयोग किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और इंटरैक्टिव शिक्षा का अनुभव मिल सकेगा। आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई स्मार्ट होगी। आयुष महानिदेशक एवं मिशन निदेशक चैत्रा वी. ने बताया कि सीएम की मंशा के अनुरूप आयुष कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम संचालित किए जाएंगे। इनमें इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल (आईएफपी), ऑडियो-वीडियो सिस्टम और डिजिटल लर्निंग टूल्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.