नई दिल्ली, मार्च 19 -- UP News: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नेगेटिव बैलेंस के बाद कटे बिजली कनेक्शन के लिए रिचार्ज क्यों नहीं किया गया है इसको लेकर पड़ताल तेज हो गई है। इसको लेकर बिजली विभाग ने घर-घर और परिसर-परिसर अभियान शुरू कर दिया। प्रदेश में ऊर्जा विभाग द्वारा स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं के परिसरों में सघन जांच शुरू किया गया है। दरअसल निगेटिव बैलेंस के कारण लगभग प्रदेश में 5.79 लाख कनेक्शन स्वतः कट गए थे। इसके बावजूद करीब 2.6 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक रिचार्ज नहीं कराया है। कटे कनेक्शन वाले परिसरों में बिजली चोरी की संभावना को देखते हुए गुरुवार की शाम 5 बजे तक मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल एवं केस्को-कानपुर वितरण निगमों के अंतर्गत 2990 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान 146 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।दंडात्मक का...