यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं होगी ये दिक्कत, योगी के मंत्री ने दे दिए निर्देश
लखनऊ, अप्रैल 19 -- Smart Prepaid Meter News: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। सीएम योगी के निर्देश पर ऊर्जा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जीरो बैलेंस होने की स्थिति में भी अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये (2 किलोवाट भार तक) बिजली आपूर्ति बाधित नहीं करने का फैसला लिया है। लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अफसरों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि जहां स्मार्ट मीटर अभी हाल में लगे हैं, वहां लगभग 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन यानी कुल 45 दिन तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर गठित तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.