यूपी में स्कूली बच्चों के साथ भीषण हादसा, बस ट्रक से टकराई, चार छात्रों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल
नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- यूपी के कन्नौज में मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों के साथ भीषण हादसा हो गया। टूर से लौट रही बच्चों से भरी स्कूल बस की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की हालत गंभीर है। बस में 48 बच्चे और कई टीचर सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी और डीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बच्चे बस से आगरा के लिए टूर गए थे l बस मंगलवार सुबह करीब 5:40 बजे आगरा से बच्चों को लेकर कौशाम्बी लौट रही थी। बस में स्कूल स्टाफ के अलावा 48 बच्चे सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 209+600 के पास पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.