यूपी में सौ साल में दूसरी बार अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश, सितंबर के लिए क्या आसार?
लखनऊ मुख्य संवाददाता, सितम्बर 2 -- बीते अगस्त माह में हुई बारिश ने बीते दशकों ही नहीं शताब्दी का नया रिकॉर्ड बना दिया। अमौसी स्थित मौसम विभाग के यूपी-उत्तराखंड मुख्यालय के अनुसार अगस्त के दौरान प्रदेश में 235.5 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक, कुल 291.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह 21वीं सदी (वर्ष 2001 से 2100) में 2018 (293.1 मिमी) के बाद अगस्त माह की दूसरी सर्वाधिक बारिश है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज (631.6 मिमी) और बांदा (646 मिमी) में वर्ष 1901 में प्रेक्षण रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से इस साल अगस्त महीने की अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। एक जून से एक सितंबर के पूरे मानसूनी सीजन की बात करें तो प्रदेश में अब तक 571.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (600.2 मिमी) से मात्र 5 प्रतिशत कम है। इसमें पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.