बगहा, मार्च 8 -- बगहा। यूपी के दूदही के दशहवा टोला में मकान की सेट्रिंग के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हाई टेंशन तार में सरिया सटते ही वह बुरी तरह झुलस गया। इससे वहां थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। वह बगहा पुलिस जिले के भितहा थाने के मलाही टोला के अकलू मियां का पुत्र खलील मियां (32) था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पडरौना जिला अस्पताल भेज दिया। बरवापट्टी दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आवेदन मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। इधर, मलाही टोला के मुखिया जितेंद्र कुमार बैठा ने घटना की पुष्टि की है। मुखिया ने बताया कि शनिवार सुबह में सेट्रिंग करने के लिए खलील मियां यूपी के दूदही के दशहवा टोला गया था। यहां छत की सेट्रिंग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.