यूपी में सेक्स रैकेट चलाने वाली सरगना ही HIV पॉजिटिव निकली, संपर्क में आए लोग खोजे जा रहे
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- यूपी के बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के पैसार स्थित सिद्धार्थनगर मोहल्ले में बीते 19 जुलाई को पुलिस ने चार मंजिला मकान पर छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया था। जिला कारागार में बंद तीनों महिलाओं की एचआईवी जांच की गई, जिसमें मुख्य सरगना एचआईवी पॉजिटिव मिली। इस महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया। संपर्क में आए लोग खोजे जा रहे हैं। संक्रमित महिला को मेडिकल कॉलेज लखनऊ के एआरटी सेंटर से लिंक कराकर इलाज शुरू कराया गया है। आईसीटीसी फतेहपुर की टीम ने की जांच: जिला क्षय रोग अधकारी डॉ. राजीव टंडन ने जिला कारागार अधीक्षक को पत्र लिखकर एचआईवी, टीबी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी व सी जांच कराने में सहयोग मांगा था। जेल प्रशासन की अनुमति के बाद आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.