संवाददाता, जून 23 -- लुधियाना पुलिस की कस्टडी से फरार 25 हजार का इनामी सतपाल उर्फ सत्तू सोमवार देर रात मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। इनामी बदमाश मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शातिर बदमाश चार राज्यों में छह किशोरियों को शिकार बनाकर उनके साथ दुष्कर्म कर चुका था। फरवरी में वह लुधियाना में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। इनामी सतपाल, छोटा राजन गैंग के साथ भी काम कर चुका था।अपहरण कर लड़कियों से करता था रेप एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में प्रकाश चौक के पास 19 जून को तितावी क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण किया गया था। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर...