यूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक
लखनऊ, अगस्त 9 -- यूपी में आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ और नेतृत्व किया। उनके साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही। साथ ही सभी 110 वार्डोँ से बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई। तिरंगा यात्रा के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मौका बहुत खास है क्योंकि कुछ ही दिनों में, 15 अगस्त को हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आपको अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, जिससे झंडे के प्रति सम्मान और 'हर घर तिरंगा' के मंत्र को बढ़ावा मिले। झंडा संहिता (flag code) में बदलाव किए गए ताकि आप इसे अपने घरों पर लगा सकें। पहले, कांग्रेस के समय में, घर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.