लखनऊ, मई 2 -- UP Census: यूपी में जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। इसका पहला चरण 22 मई से शुरू होगा, जिसमें मकानों का सर्वे कराया जाएगा। इससे पूर्व सात मई से स्वगणना यानि स्वयं ऑनलाइन सारा विवरण भरने का विकल्प लोगों को मिलेगा। स्वगणना 7 से 21 मई तक चलेगा। 22 मई से मकानों का सर्वे शुरू होगा। निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने शनिवार को बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लें, इसके लिए उत्तर प्रदेश में रोजाना 10-15 लाख से अधिक स्वगणना करने का लक्ष्य रखा गया है। कोशिश होगी कि स्वगणना के 14 दिनों के भीतर प्रदेश के 60 प्रतिशत से अधिक घरों की ऑनलाइन गणना कर ली जाए। अभी तक बिहार में सबसे अधिक 3 लाख रोजाना के औसत से स्वगणना हुई है। यह ...