यूपी में साइबर ठगी, पाकिस्तान के अलग-अलग नंबर से युवक को कर रहे ब्लैकमेल
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 29 -- यूपी के वाराणसी में हुकुलगंज के एक युवक को पाकिस्तान के तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा है। साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है। लगातार पांच दिन से फोन और मैसेज से परेशान पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। वहां से लालपुर-पांडेयपुर थाने भेज दिया गया। थाने से भी पीड़ित को साइबर कैफे जाकर शिकायत करने की सलाह देकर लौटा दिया गया। शिकायत के अनुसार हुकुलगंज के प्रबल ने कुछ दिन पहले गूगल प्लेट स्टोर से पैसाकैश पर्सनल क्रेडिट नामक ऐप डाउनलोड कर लिया कि इससे क्रेडिट स्कोर पता चलता रहेगा। ऐप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही उसके फोन से अटैच जीओ पेमेंट बैंक वैलेट में अमरदीप कौर के नाम से 2700 रुपया भेजे गए। ऐप में दिखाई देने लगा कि उसके नाम पर 4500 रुपये का लोन शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- अंकित बालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.