वाराणसी, अक्टूबर 29 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। बिहार सरकार में मंत्री तथा जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कहा कि यूपी में भी शराबबंदी औऱ साइकिल योजना लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी बनारस के किसी एक सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता चल रही है। श्रवण कुमार ने ये बातें गुरुवार को सेंट्रल जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को कोरौता स्थित रामलीला मैदान में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। प्रदेश में पार्टी का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। सम्मेलन में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जदयू नेता निशांत कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल होंगे। नीतीश कुमार भी...