विशेष संवाददाता, फरवरी 27 -- UP News: उत्तर प्रदेश में भवन निर्माण में बड़े पैमाने पर काम आने वाली लाल ईंटें सस्ती हो सकती हैं। योगी सरकार के एक नए फैसले से ऐसाी संभावना बन रही है। इस फैसले के अनुसार अब आबादी से एक किलोमीटर नहीं बल्कि 800 मीटर की दूरी पर भी नए ईंट भट्ठे खोले जा सकेंगे। योगी सरकार के इस फैसले से जहां भवन निर्माण के लिए लाल ईंट की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं कीमतों में भी कमी आएगी। करीब 30 से 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद से तीन फरवरी को अनुमोदन मिलने के बाद पर्यावरण विभाग ने उत्तर प्रदेश ईंट भट्ठा (स्थापना हेतु स्थल मापदंड) (प्रथम संशोधन) नियमावली, 2026 ...