यूपी में सरकार से नाराज जदयू समर्थक
प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज। जनता दल यूनाइटेड के समर्थक उत्तर प्रदेश में सरकार से निराश हैं। प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी के आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन का लाभ पार्टी को नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश महासचिव विपिन विनोद सिंह ने कहा कि अगर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को उचित स्थान न मिला तो माना जाएगा कि बिहार और केंद्र में जदयू एनडीए में है, उत्तर प्रदेश में नहीं। बैठक में निखिल कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.