नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू के बेटे अंकुर साहू के खिलाफ शहर कोतवाली में व्यापारी को अगवा करने और मारपीट के मामले में केस दर्ज किया गया है। विधायक पुत्र पर ऑक्सीजन प्लांट के मालिक रमेश कुमार आर्य को अगवाकर रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी देने और पांच घंटे तक बंधक बनाने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वाराणसी के चिरईगांव निवासी उद्योगपति रमेश कुमार आर्य ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनकी 'आर्या कैटल इंडस्ट्रीज' और 'आर्या मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट' गाजीपुर के नंदगंज इंडस्ट्रियल एरिया में हैं। नौ दिसंबर 2025 को वह गाजीपुर रायफल क्लब में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक समाप्त होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.