झांसी, जून 6 -- Jhansi Murder: यूपी के झांसी से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार-शनिवार की रात ग्वालियर रोड शिवानी होटल तिराहे पर कुछ हमलावरों ने भतीजे और चाचा पर हमला बोल दिया। बिजली चले जाने के चलते दोनों सड़क पर टहलने निकले थे। हमलावरों ने भतीजे को तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। जबकि चाचा पर फरसे से हमला कर मरणासन्न कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने होटल मालिक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधी रात को हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पाल कॉलोनी शिवानी होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर कुशवाहा के घर पर शुक्रवार रात 11.50 बिजली चली गई। वह अपने चाचा नईबस्ती निवासी मुरारी लाल के साथ होटल के पास लगी डीपी देखने गए थे। पत्नी सुमन कुशवाहा ने बताया कि वह...