लखनऊ, मार्च 7 -- यूपी में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो इसी महीने तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल मार्च की शुरुआत पिछले तीन वर्षों की तुलना में ज्यादा गर्म रही है। 1 मार्च 2026 को प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन साल में मार्च के पहले दिन का सबसे अधिक तापमान है।बीते तीन सालों में मार्च का पहला हफ्ता सबसे गर्म वहीं पिछले साल यानी 2025 में मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा था। उस समय रात का तापमान भी अपेक्षाकृत कम था और यह लगभग 1...