सीवान, फरवरी 28 -- गुठनी (सीवान), एक संवाददाता। यूपी के देवरिया जिले के सोहनपुर - सलेमपुर मुख्य मार्ग पर मुंहवाई गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक कार के पलटने से युवक की मौत हो गई, जबकि 04 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान अंसाव थाना क्षेत्र के कसिला गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र नितिन सिंह (30) वर्ष के रूप में हुई है। घायलों में बनकटा थाने के ही शिक्की मिश्रा (25) गोलू मिश्रा (28) वर्ष और कशिला कृष्णा कुमार (30) वर्ष और बेलौर विवेक सिंह शामिल हैं। बताया गया है कि सभी लोग देवरिया जा रहे थे, तभी सोहनपुर - सलेमपुर मुख्य मार्ग पर मुंहवाई गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे हुए युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.