रामपुर, अप्रैल 19 -- Rampur News: यूपी के रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित शाहबाद गेट पर सड़क के बीच में बैठकर नमाज पढ़ना एक युवक को भारी पड़ गया। सड़क पर नमाज पढ़ने का जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ऐक्शन में आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक युवक शाहबाद गेट के पास सड़क के बीच में बैठकर नमाज पढ़ता है। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो जाती है। नमाज पढ़ रहे युवक को कोई रोकने का प्रयास भी नहीं करता है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सिविल लाइंस थाना पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद नईम अहमद निवासी धावनी हसनपुर थाना बिलासपुर के खिलाफ यातायात बाधित करते हुए शासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों का उलंघन करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज ...