यूपी में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश में 12वीं पास सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी 12 विभागों में संयुक्त अवर अधीनस्थ के 1784 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। ये सभी पद इंटरमीडिएट स्तर के हैं। भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 10 नवंबर से शुरू होगा। आवेदन की आखिरी तारीख एक दिसंबर निर्धारित की गई है। इसमें किसी भी तरह का संशोधन 8 दिसंबर तक किया जा सकेगा। इच्छुक व पात्र उम्मीदवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) वाले आवेदन के लिए पात्र होंगे। आयोग ने साफ कहा है कि आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें। जल्दबाजी में की गई एक गलती पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आयोग ने इस भर्ती से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.