यूपी में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, योगी सरकार ने बढ़ाया उनका महंगाई भत्ता
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- योगी सरकार ने राज्य के श्रमिकों के परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) की संशोधित दरें तय कर दी हैं। इसके तहत अब दीपावली के पहले श्रमिकों को बढ़ी मजदूरी का लाभ मिलेगा। हर मजूदर की मासिक मजदूरी में 174.25 रुपये से लेकर 238.39 रुपये तक इजाफा होगा। दरें एक अक्टूबर से प्रभावी होंगी और 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में यह संशोधन जनवरी से जून 2026 की अवधि के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर किया गया है। फैसले से औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों और संबंधित अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों को लाभ मिलेगा। संशोधित दरों के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में श्रमिकों की श्रेणी के अनुसार न्यूनतम मासिक मजदूरी निर्धारित की गई है। साथ ही यह भी तय किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.